फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 9190 जेबीटी अध्यापकों को राहत, तबादलों में चुनाव आचार संहिता नहीं बनेगी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी ट्रांसफर को दी हरी झंडी
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्राथमिक शिक्षकों के तबादले में अब आदर्श आचार संहिता बाधा नहीं बनेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 9190 जेबीटी अध्यापकों के तबादलोें को हरी झंडी दे दी है। अब वह स्कूलों को छोड़कर नए स्टेशनों पर ज्वाइन कर सकेंगे। इससे पहले आचार संहिता को देखते हुए विभाग ने रीलिविंग और ज्वाइनिंग पर रोक लगा रखी थी। स्थानांतरित किए गए प्राथमिक शिक्षक अब आसानी से नए स्कूल में ड्यूटी संभाल सकेंगे।
मौलिक शिक्षा विभाग ने 19 मार्च को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आचार संहिता से छूट का प्रस्ताव भेजा था, जिसे निर्वाचन आयोग ने स्वीकार कर लिया है और जेबीटी शिक्षकों के रिलीविंग और ज्वाइिंग को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि 2004, 2008 और 2011 बैच के प्राथमिक शिक्षकों (जेबीटी) के अंतर जिला तबादलों के बाद मौलिक शिक्षा विभाग ने विगत 16 मार्च को 2017 बैच के 9190 जेबीटी शिक्षकों को स्कूल अलाॅट किए थे। इन शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी कि अगले ही दिन लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से आचार संहिता लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें