जम्मू और कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावित परिवारों के लिए चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के अलग अलग गुरुद्वारों की सिख संगतों ने रविवार को राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री लेने के लिए वेस्टर्न कमांड के इंजीनियरिंग रेजिमेंट का ट्रक गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-34 पहुंचा।
वेस्टर्न कमांड की इंजीनियरिंग रेजिमेंट के नायक अमरजीत सिंह, सुबेदार बलविंदर सिंह, नायक कोक राजू सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब में राहत सामग्री लेने पहुंचे। अमरजीत सिंह ने बताया कि यह राहत सामग्री सोमवार की सुबह श्रीनगर के लिए भेजी जाएगी। इसकी पहले पैकिंग की जाएगी।
गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के सभी पदाधिकारी ट्रकों में सामान भरने के लिए आगे आए। फौज के जवान भी ट्रमें सामान गुरुद्वारा साहिब में लादा। इस अवसर पर सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान करनैल सिंह, अमर सिंह, नैब सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इतनी राहत सामग्री भेजी गई
चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के महासचिव हरजीत सिंह ने बताया कि राहत सामग्री में अब तब 500 क्विंटल आटा, 25 क्विंटल चावल, 20 क्विंटल दाल, डेढ़ क्विंटल चीनी, 50 किलोग्राम चायपती, 25 पेटी बिस्किट,एक सौ पीने का पानी, दवाइयां व अन्य सामान भेजी गई।
संगठन के चेयरमैन तारा सिंह ने बताया कि छह सौ कंबल भी भेजे जाने हैं। अमृतसर में आर्डर भेजा गया है। आजकल में पहुंच जाएगा। इसके पहले गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-34 से 2500 पैकेट बनाए लंगर सीधे हवाई जहाज के द्वारा श्रीनगर पहुंचाए गए हैं।
बाढ़ पीड़ितों के लिए अरदास जारी
इस बहुत बड़ी त्रादशी में प्रभावित लोगों के लिए चंडीगढ़ के अलग अलग गुरुद्वारों में हर रोज सुख शांति के लिए अरदास और वेनती की जा रही है।
शनिवार को गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से श्री गुरुग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी की ओर से अरदास कीर्तन समागम करवाया गया। इसमें चंडीगढ़ के और इसके आसपास की संगत अरदास में पहुंची।