फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर- आज से पीजीआई में 8 से 10 बजे तक होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार से पीजीआई की ओपीडी में एक घंटे के बजाय दो घंटे तक मरीजों का पंजीकरण होगा। पीजीआई प्रशासन ने दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी को देखते हुए पंजीकरण का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 8 से 10 बजे तक शारीरिक ओपीडी के लिए पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

पीजीआई के ओपीडी प्रभारी डॉ. नवीन पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर गैर कोविड मरीजों के लिए सुविधा शुरू कर दी गई है, लेकिन मरीजों व उनके परिजनों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें ताकि ओपीडी की सुविधा बहाल रखने में कोई परेशानी न हो। बताया कि ओपीडी में तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई गई है।
बॉक्स
टेली कंसल्टेशन का उठाएं लाभ
डॉ. नवीन का कहना है कि गंभीर बीमारियों के पीड़ित लोगों को अब भी संक्रमण से बचाव के लिए सावधान रहना होगा, इसलिए पीजीआई प्रशासन ने शारीरिक ओपीडी के साथ ही टेली कंसल्टेशन की भी व्यवस्था बहाल रखी है। ऐसे मरीजों को जब तक बहुत जरूरी न हो पीजीआई आने से बचना चाहिए, परेशानी होने पर संबंधित विभाग के टेली कंसल्टेशन नंबर पर कॉल करके परामर्श लें। पीजीआई में टेली कंसल्टेशन के लिए पंजीकरण की सुविधा सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें