फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत..50 मिनट झमाझम बारिश, 2.4 डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
बारिश के दौरान सेक्टर 27 से गुजरते वाहन। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों को 11 दिन बाद गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह 50 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 23.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश और तेज हवाओं से अधिकतम तापमान 40.2 से 2.4 डिग्री गिरकर 37.8 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 8 जून के बाद शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह 8.20 बजे तेज हवाएं चलने लगीं और फिर 8.50 से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश सुबह 9.40 बजे बंद हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
55.5 किलोमीटर प्रतिघंटा से चलीं हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार बारिश से पहले तेज हवाएं चलीं। इन हवाओं की अधिकतम गति 55.5 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड की गई। हालांकि, तेज गति की हवा का दौर सिर्फ 30 मिनट तक ही रहा।
विज्ञापन

कई जगह हुआ जलभराव, पेड़ उखड़े
सिटी ब्यूटीफुल के कुछ सेक्टरों में सड़कें बारिश के पानी से भर गईं। सड़क पर पानी भरा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया वाहन और पैदल चलने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले चली तेज हवाओं से कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ने के साथ टहनियां भी टूट कर सड़कों पर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें