फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी की धमकी देकर रिश्वत के मामले में बिचौलिया रजत को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया के एक युवक को हेरोइन तस्करी में फंसाने और पर्चा दर्ज करने की धमकी देकर 14 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले गिरफ्तार बिचौलिया रजत को सीबीआई ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, कांस्टेबल नसीब खान, कृष्ण मलिक और एसएचओ के ड्राइवर शिव पर मामले की जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

सीबीआई को दी शिकायत में मलोया निवासी दीपक ने बताया था कि 15 जून की शाम करीब 7 बजे घर से थोड़ी दूरी पर दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान हाथ में डंडा लिए दो पुलिसकर्मी मौके पर आ धमके। यह देख वह डरकर वहां से फरार हो गया। करीब 10 मिनट बाद स्थानीय निवासी रजत उसके पास आकर बोला कि उसे पुलिस मलोया के बीट बॉक्स में बुला रही है। इसके बाद वह बीट बॉक्स पहुंच गया। आरोप है कि वहां कांस्टेबल नसीब खान और कृष्ण मलिक ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। इस दौरान पुलिस कर्मचारी हेरोइन तस्करी का पर्चा दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद रजत ने कहा कि 20 हजार देकर मामले का छुटकारा कर लो। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब से 4300 निकालकर 300 वापस देकर रात करीब 10 बजे छोड़ दिया गया। बाद में 14 हजार रुपये में डील तय हुई थी। मामले में सीबीआई के पास कांस्टेबल शिव और बिचौलिया रजत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें