फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत, सेक्टर 22 अस्पताल में अब 24 घंटे कैंटीन की सुविधा

Mon, 11 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैंटीन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सेक्टर 22 स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों को सोमवार से कई नई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें मुख्य रूप से कैंटीन की सुविधा होगी। अब मरीज 24 घंटे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। कैंटीन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासतौर पर रात के वक्त में। रात के वक्त यदि किसी मरीज या डाक्टर को चाय पीना हो या कुछ खाना हो तो उसे सेक्टर 17 के बस अड्डे पर जाना पड़ता था। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


रोगी कल्याण समिति के सदस्य प्रिंस भुंढेला ने बताया कि इस बारे में पिछले डेढ़ से दो वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन से गुहार लगाई जा रही थी। उन्हें मरीजों की परेशानी के बारे में बताया गया, तब जाकर इस समस्या का हल निकला। सोमवार को हेल्थ सेक्रेटरी अनुराग इसका उद्घाटन किया। कैंटीन के अलावा भी कई अन्य सुविधाओं का भी शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। डेंटल विंग में दो नई डेंटल कुर्सी का भी उद्घाटन होगा।

पुरानी कुर्सी होने के कारण डेंटल के मरीजों का इलाज नहीं हो पाता था। कुछ दिन ठीक रहती तो कुछ दिन में खराब रहती। इसके अलावा नवजातों के कपड़ों की दुकान और नर्सरी विंग में फोटो थैरेपी मशीन व रेडियंट वार्मर मशीन का उद्घाटन होगा। इसके अलावा ब्लड बैंक को भी अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन


केमिस्ट शॉप और अल्ट्रासाउंड की मांग अब तक पूरी नहीं
सेक्टर 22 अस्पताल केमिस्ट शॉप और अल्ट्रासाउंड की डिमांड पूरी नहीं हो पाई है। केमिस्ट शॉप नहीं होने से मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कते आ रही हैं। उन्हें दवाई के लिए भटकना पड़ता है। रात के वक्त तो मुश्किलें काफी बढ़ जाती हैं। अब तक अस्पताल में इमरजेंसी भी खुल गई है। इसके अलावा अल्ट्रासांउड की समस्या भी हल नहीं हो पाई है। प्रेग्नेंट महिलाओं को पास बने गुरुद्वारे में अल्ट्रासांउड के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें