फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में नई रार: मनप्रीत बादल के रिश्तेदार ने वड़िंग और आशु पर उठाए सवाल, कहा-उनकी इज्जत नहीं कर पाएंगे

Tue, 17 May 2022 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जयजीत जौहल ने कहा कि चुनावों के दौरान खुलेआम मनप्रीत बादल को हराने की अपील करने वाले राजा वड़िंग और आशु को पार्टी ने पद देकर सम्मानित किया। ऐसे में उन जैसे एक कार्यकर्ता से सम्मान की उम्मीद कैसे की जा सकती है।  
विज्ञापन
भारत भूषण आशु, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और मनप्रीत बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में नई रार की शुरुआत होती दिख रही है। इस बार विरोध की आवाज पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जयजीत जौहल ने उठाई है। जौहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपडेट कर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु पर सवाल उठाए हैं। जौहल ने कहा कि चुनावों के दौरान खुलेआम मनप्रीत बादल को हराने की अपील करने वाले राजा वड़िंग और आशु को पार्टी ने पद देकर सम्मानित किया। ऐसे में उन जैसे एक कार्यकर्ता से सम्मान की उम्मीद कैसे की जा सकती है।  

विज्ञापन


जौहल ने लिखा कि उन्होंने चुनाव के वक्त चुप्पी साध रखी थी कि वड़िंग के मनप्रीत बादल के खिलाफ बोलने को मुद्दा क्यों बनाया जाए। वड़िंग ने खुलकर बठिंडा शहरी सीट से कांग्रेस के खिलाफ वोट डालने की अपील की थी। वहीं भारत भूषण आशु के एक वायरल ऑडियो में वह मनप्रीत के खिलाफ वोट डालने की बात कह रहे थे।  उन्होंने हाईकमान को सलाह दी कि उदयपुर में चिंतन इस बात पर होना चाहिए कि अगर कोई अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलता है तो उसे पदों से नवाजा जाता है जबकि सुनील जाखड़ को नोटिस दिया जाता है। यदि ऐसा है तो हर कार्यकर्ता को कर किसी के खिलाफ बोलने की छूट मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें