एचएसएससी ने 15 जून के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद वंचित रहे इन अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए नया शेड्यूल जारी करने की बात एचएसएससी चैयरमेन ने की थी। यह शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर रोलनंबरवाइज लोड कर दिया गया है।
इसके मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया 13 से 22 जुलाई तक चलेगी। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चल रही कवायद में कई अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थी भी शामिल हो रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में पहले गर्मी के कारण शेड्यूल बदलना पड़ा था। ऐसे में कई अभ्यर्थियों को दोबारा आना पड़ा।
इधर हजारों अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने अपना प्रवेश पत्र ही डाउनलोड नहीं किया था। इसका कारण जानकारी नहीं होना सामने आया। आयोग ने अभ्यर्थियों की इस शिकायत को माना और उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही थी।
ऐसे में कई शहरों से अभ्यर्थी तीन जुलाई तक चले शेड्यूल में शामिल होने पहुंच गए थे। लेकिन यहां अधिकारियों ने बाद में तारीख तय करके मैसेज देने की बात कही और इन्हें लौटा दिया था।