फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए मौका, 1137 पदों पर होगी भर्ती

Sat, 18 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कॉलेज के स्टूडेंट्स
विज्ञापन
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ में बहुत जल्द अलग अलग विभागों में 1137 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूटी प्रशासन जल्द विज्ञापन जारी कर देगा। प्रशासन शीघ्र ही क्लर्क से लेकर कोच और स्टाफ नर्स से लेकर डॉक्टरों तक की नियुक्ति करेगा। वीरवार को एमपी किरण खेर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि इस बार 37 वर्ष तक के प्रतिभागी आवेदन कर सकेंगे। ये रिक्त पद पहले से सैंक्शन पदों में से ही रिक्त हैं। इन सैंक्शन रिक्त पदों पर ही भर्ती की जाएगी। कुछ दिन पहले ही एडवाइजर परिमल राय ने सभी विभागों से पदों से संबंधित जानकारी मांगी थी। जिसकेबाद सांसद किरण खेर ने प्रशासन से सैंक्शन और रिक्त पदों की सूची हासिल की।

प्रशासन के विभागों में विभिन्न कैटेगरी के कुल 4851 पद सैंक्शंड हैं इनमें से 1157 पद रिक्त हैं। सांसद किरण खेर ने  बताया कि उन्होंने प्रशासन को रिक्त पद भरने के लिए चिट्ठी लिख दी है। इससे पहले खेर ने ही एमएचए को चिट्ठी लिखकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से आयु सीमा को बढ़वाया है। बजट सेशन में उन्होंने डोमिसाइल का मुद्दा भी उठाया है।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा की भर्तियों में चंडीगढ़वासी डोमिसाइल नहीं होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाते। जबकि दोनों प्रदेशों के नागरिक चंडीगढ़ की हर नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों को भी दोनों प्रदेशों में आवेदन की छूट दिए जाने की मांग की है। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी चिट्ठी लिख चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें