अगर आप अपने सपनों का घर और गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आज सेक्टर 17 प्लाजा में लगने वाले ‘अमर उजाला प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ में आएं। एक्सपो विजया बैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए अभी से बुकिंग या अन्य पूछताछ संबंधी कॉल आने लगी हैं। आप भी सेक्टर-17 स्थित प्लॉजा में 18 फरवरी से एक्सपो का आनंद उठा सकते हैं।
वहीं ट्राइसिटी और पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को यहां निवेश या रहने के इरादे से अपना फ्लैट खरीदने का अच्छा मौका है। अगर कोई बिजनेस के मकसद से कामर्शियल प्लेस की जानकारी चाहता है तो उसके लिए भी एक्सपो में बहुत कुछ है। इसके अलावा कार खरीदने की सोच रहे लोगों को यहां लगभग सभी कार कंपनियों के सभी मॉडलों की जानकारी मिल सकेगी। इनमें से वह पसंद और बजट के अनुरूप कार की बुकिंग करा सकते हैं।
अमर उजाला सेक्टर-17 प्लाजा में 18 फरवरी से दो दिवसीय ‘प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ का आयोजन कर रहा है। इसमें लोगों को ट्राइसिटी की अधिकांश बड़ी रियल इस्टेट और कार कंपनियों/डीलर्स के स्टॉल मिलेंगे। यहां लोग एक ही जगह पर सभी तरह की जानकारी आसानी से जुटा सकते हैं। ऐसा सुनहरा मौका लोगों को बाद में नहीं मिल सकता।
वहीं अमर उजाला की ओर से हिमाचल से सेब बागान मालिक, डॉक्टर, इंडस्ट्रियलिस्ट के अलावा अन्य लोगों को एक्सपो का न्योता भेजा जा रहा है। वहीं जो लोग अपना घर लेने की सोच रहे हैं या फिर पसंद की कार उनके लिए यह सुनहरा मौका है। एक ही जगह पर अधिकांश बड़ी कंपनियों के स्टॉल मिल सकेंगे। यहां वह अपनी सभी तरह की क्वैरी कर सकते हैं।
ट्राइसिटी और इसके आसपास के एरिया जैसे जीरकपुर, मोहाली, डेराबस्सी, खरड़ आदि में कई बड़े और किफायती हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें निवेश या फिर अपने घर का सपना संजोने वाले लोगों को सभी तरह की जानकारियां ‘प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ में मिल सकेंगी। यहां 1, 2, 3 बीएचके फ्लैट के अलावा लग्जरी अपार्टमेंट्स की भी जानकारी ले सकते हैं।
वहीं एक्सपो में लोग कई कार कंपनियों के लेटेस्ट व अन्य मॉडल्स की भी जानकारी मिलेगी। एक्सपो में लोगों को देश की अधिकतर कार कंपनियों के प्रमुख मॉडल्स की जानकारी और उनकी कीमत के अलावा अन्य सभी जानकारियां एक ही जगह पर मिल सकेंगे। ‘अमर उजाला प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017’ संबंधी किसी भी जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 9988977544 पर भी संपर्क कर सकते हैं।