फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में सुरक्षा गार्डों की भर्ती, शारीरिक परीक्षा में पकड़े गए तीन डमी केंडीडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में सुरक्षा गार्ड ग्रेड-2 के 25 पदों के लिए चल रहे तीन दिवसीय शारीरिक परीक्षा में तीन डमी कैंडीडेट पकड़े गए हैं। तीनों डमी कैंडीडेट पीयू के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित शारीरिक परीक्षा में किसी और के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। लेकिन लिखित परीक्षा वाले अभ्यर्थी के अंगूठे के निशान से उनके निशान न मिलने से उनकी धोखाधड़ी सामने आई। मामले पर पीजीआई प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से तीनों के खिलाफ सेक्टर- 11 थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वहीं सेक्टर 11 थाना पुलिस का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। इनकी फोटो आपस में मैच नहीं हो रही थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुससार पीजीआई प्रशासन ने सुरक्षा गार्ड के 25 नियमित पदों पर भर्ती के लिए 2019 में विज्ञापन निकाला था। इसकी लिखित परीक्षा 2020 में हुई। उसका परिणाम दिसंबर 2020 में घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा में पास हुए 170 अभ्यर्थियों की फिजिकल एफिसीएंसी टेस्ट (पीईटी) क ा आयोजन 5, 6 और 7 अगस्त को किया गया। इस दौरान 6 अगस्त को दो और 7 अगस्त को एक डमी कैंडीडेट पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस को इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई है।
क्या कहते हैं अधिकारी
सुरक्षा गार्ड की भर्ती परीक्षा के पीईटी में तीन डमी कैंडीडेट पकड़े गए हैं। उन तीनों के खिलाफ सेक्टर- 11 थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। -डॉ. अशोक कुमार, पीजीआई प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें