चंडीगढ़ में पिछले छह वर्षों में इस साल अप्रैल का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल शहर में औसत तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2016 में अप्रैल माह का औसत तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बीते नौ वर्षों में इस बार अप्रैल में सबसे कम 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2013 में अप्रैल माह में सबसे कम 0.9 मिमी बारिश हुई थी।
अप्रैल माह में सबसे गर्म दिन भी इसी साल 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इससे पहले 1999 में अप्रैल माह में सबसे गर्म दिन का पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन मई को हल्की बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
पिछले दस वर्षों में अप्रैल माह का औसत तापमान
वर्ष औसतन तापमान अधिकतम तापमान
2011 33.2 39.0
2012 33.6 36.2
2013 33.9 36.2
2014 33.0 40.0
2015 32.3 38.1
2016 36.5 40.6
2017 36.4 41.6
2018 35.1 40.0
2019 34.8 39.4
2020 32.5 37.9
2021 35.1 41.4
2022 38.5 42.2
अप्रैल माह में किस साल कितनी बारिश
वर्ष औसत वर्षा प्रतिशत
2013 0.9 मिमी -94
2014 19.9 मिमी 34
2015 21.6 मिमी 46
2016 15.8 मिमी 7
2017 10.5 मिमी -29
2018 36.2 मिमी 145
2019 35.2 मिमी 146
2020 43.1 मिमी 201
2021 13.9 मिमी -3
2022 0.1 मिमी -99