फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युद्ध से लड़खड़ाया रियल एस्टेट, कीमतें ज्यादा, ग्राहक कम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिम एशिया में युद्ध का पंजाब और चंडीगढ़ के रियल एस्टेट क्षेत्र पर बड़ा असर दिखाई दे रहा है। स्टील और अन्य निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से प्रोजेक्ट की कीमतें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, फर्नीचर, बाथ फिटिंग और निर्माण में उपयोग होने वाली स्टील की वस्तुओं की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर की सबसे बड़ी समस्या यह है कि बाजार से कैश फ्लो कम होने लगा है। ग्राहक कम आ रहे हैं और कीमतें ज्यादा हो गई हैं, जिससे इस सेक्टर पर दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़, जीरकपुर, मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में सौ से ज्यादा बड़े और तीन सौ से अधिक छोटे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन सभी प्रोजेक्ट में कील से लेकर चौखट और नींव से लेकर मकान के पूरे निर्माण तक लोहे का किसी न किसी रूप में उपयोग होता है। ऐसे में अब स्थिति बदलने लगी है। युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे सीमेंट, स्टील और एल्युमीनियम जैसी निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अकेले स्टील की कीमतों में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिससे ऊंची इमारतों की निर्माण लागत 40-60 रुपये प्रति वर्ग फुट तक बढ़ सकती है।
वहीं, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पंजाब और चंडीगढ़ के कई निवेशकों ने फिलहाल अपना हाथ खींच लिया है। जो लोग दुबई के रियल एस्टेट में निवेश करते थे, वे अब वहां निवेश करने के बजाय भारत में सुरक्षित विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। मई 2025 में मोहाली और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में प्रॉपर्टी बिक्री में 30-40 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। अब युद्ध के कारण नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में भी देरी हो सकती है, क्योंकि डेवलपर्स बढ़ती लागत और बाजार की अनिश्चितता से चिंतित हैं। चंडीगढ़ और पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों में एलपीजी की कमी और कच्चे माल के संकट के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई श्रमिक अपने घरों को लौट रहे हैं जिससे निर्माण कार्यों के लिए श्रमिकों की उपलब्धता पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में वृद्धि की वजह से स्टील की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की लागत में अचानक वृद्धि हुई है। लेबर का संकट भी अब सामने आने लगा है। -प्रवीन कंसल, बिल्डर
लोहे की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण फर्नीचर पर सीधा असर पड़ रहा है। कुर्सी, मेज और बेड बनाने में लोहे का उपयोग होता है, इसलिए इसका प्रभाव पूरी इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। -राकेश गर्ग, मैन्युफैक्चरर (फर्नीचर)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें