फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिलाओं में नई ऊर्जा, व्रत के साथ निभाईं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चैत्र नवरात्र के समापन के साथ ही शहर की महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। हजारों महिलाओं ने श्रद्धा के साथ नौ दिन का व्रत रखा और इस दौरान अपने पेशेवर व घरेलू दायित्व भी पूरी निष्ठा से निभाए। कंप्यूटर इंजीनियरिंग स्नातक आशिना अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के व्रत से मन में शांति और सकारात्मकता आती है। अष्टमी के दिन कंजक पूजन के बाद भी उन्हें थकावट महसूस नहीं हुई। वहीं गृहिणी अर्चना अग्रवाल ने कहा कि उपवास के दौरान उन्होंने घर का काम सामान्य रूप से किया और किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

कंपनी सेक्रेटरी डिंपल बंसल ने बताया कि उपवास के दौरान भी उनकी कार्यक्षमता में कोई कमी नहीं आई। फलाहार और सात्विक भोजन के साथ उन्होंने मानसिक शांति के बल पर काम का दबाव बेहतर तरीके से संभाला। सेक्टर-17, आईटी पार्क और मोहाली के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं ने भी उपवास के दौरान काम में संतुलन बनाए रखा। उनका कहना है कि उपवास ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित नहीं हुई।
व्रत खोलने के बाद महिलाओं ने खुद को अधिक सक्रिय और तरोताजा महसूस किया। शहर के जिम और योग केंद्रों में भी उनकी उपस्थिति सामान्य दिनों की तरह बनी रही। वहीं अष्टमी के अवसर पर शहर के मंदिरों और घरों में कंजक पूजन का आयोजन हुआ। सेक्टर-11 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में हलवा-पूरी के प्रसाद के साथ श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें