फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचे रविशंकर प्रसाद, हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

Mon, 07 Nov 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीक मंत्री रवि शंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना मंत्री रवि शंकर प्रसाद आज अमृतसर पहुंचे और सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके रविशंकर प्रसाद ने गुरबाणी का श्रवण किया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीक मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा सोमवार को अमृतसर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया का शिलान्यास भी किया गया। 
विज्ञापन


अमृतसर इंक्यूबेशन सेंटर को 2.72 एकड़ में निर्मित किया जा रहा है और इस पर अनुमानित 20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह एक पूरी तरह से फर्निशड एयर कंडीशंड तीन मंजिला, संपूर्ण सुरक्षित सुविधा होगी। इसके साथ ही यह एक अत्याधुनिक नेटवर्क आपरेशन सेंटर (एनओसी) के तौर पर कार्यरत होगा। 

नई सुविधा आईटी एवं आईटीईएस निर्यात यूनिट्स को सेवाएं प्रदान और उन्हें आधुनिक इंफ्रास्टक्चरल सुविधाएं प्रदान करेगी जिनमें इन्क्यूबेशन सुविधाएं, हाई स्पीड डेटा कम्युनिकेशन और कनेक्टिीविटी और निर्यात सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन


इस सेंटर की शुरुआत राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत की जा रही है जिसे डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास के साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर उद्योग को विकसित किया जा सके। इसके साथ ही नए स्टार्टअप्स को अवसर प्रदान करने और रोजगार के नए अवसर भी प्रस्तुत किए जा सकें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें