फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में मेस व कैंटीन में खाने के रेट कम होंगे, कमेटी अगले सप्ताह बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों की मेस व कैंटीन में खाने के रेट कम होंगे। अगले सप्ताह पीयू प्रशासन इसके लिए कमेटी बनाएगा। कमेटी में छात्रों को भी जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना से पहले मेस व कैंटीन में खाने के रेट अलग थे, लेकिन उसके बाद शुल्क बढ़ गया। दो से तीन रुपये हर आइटम पर बढ़ गए। हालांकि, संचालकों ने महंगाई का तर्क दिया। जैसे ही यह रेट छात्रों को पता लगा तो उन्होंने विरोध जताया। कहा कि छात्रों की जेब पर चुपके से डाका डाला जा रहा है। कोरोना काल में वैसे ही तमाम परिवार प्रभावित हुए हैं। परिवार जैसे-तैसे विद्यार्थियों की फीस आदि दे रहे हैं। इसी बीच खाने के रेट बढ़ने से परिवारों पर अधिक खर्च पड़ेगा। इसे लेकर सभी छात्र संगठनों ने पीयू में धरना-प्रदर्शन किया। ज्ञापन दिए। पीयू पर दबाव पड़ने के बाद अब कमेटी बनाने का काम किया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि अगले माह में कमेटी भी बन जाएगी और एक से दो रुपये प्रति आइटम पर कम भी हो सकते हैं। इससे छात्रों केे राहत मिलेगी। इसके अलावा स्टूडेंट सेंटर पर संचालित दुकानों के रेट भी आसमान पहुंच गए हैं। छात्रों का आरोप है कि उनसे मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इस पर भी पीयू के अधिकारी अंकुश लगाएंगे। यहां के रेट भी कुछ कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें