दुर्लभ प्रजाति का ऐसा अजगर मिला है, जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आप भी उसे देखकर हैरान रह जाएंगे। हरियाणा में हिसार जिले के मंडी आदमपुर में यह देखने को मिला।
गांव चूली बागड़ियान स्थित माइनर के किनारे खेतों में दुर्लभ प्रजाति का अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाद में वन्य प्राणी रक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू किया।
गांव की माइनर से निकलकर दुर्लभ प्रजाति का अजगर खेतों में जा घुसा। गोशाला प्रधान देवीलाल बैनीवाल, कृष्ण बैनीवाल, सतपाल जांदू, जयदयाल, रणवीर सिंह, कुलवीर बैनीवाल, नवीन कुमार, विकास, पवन बैनीवाल ने इसकी सूचना जीव रक्षा विभाग को दी।