फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोपड़ निवासी 22 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पड़ोस में फरवरी महीने में एक कार्यक्रम था। यहां किशोरी की आरोपी के साथ जान-पहचान हो गई। आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली और मिलने के लिए अपने जानकार के घर बुलाया। उस समय घर में कोई नहीं था। इस दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने पहले डर से परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन रविवार को अपनी मां को आपबीती बताई। किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। इस पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद जांच अधिकारी सरिता रॉय ने पीड़िता से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के अदालत में 164 के बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें