फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से नाबालिग बेटी से हैवानियत

Tue, 04 Nov 2014 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली नाबालिग बेटी से पिछले एक साल से नाजायज संबंध बनाने वाले वहशी का पता चला है। पुलिस ने वहशी पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एएसआई परमजीत कौर ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की की उम्र करीब 17 वर्ष है और उसकी मां ने आरोपी से दूसरा विवाह करवाया था। वह भी अपनी मां के साथ रह रही थी और आरोपी को वह पिता का सत्कार देती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

मां को तंग करने की धमकी देकर रेप

पीड़ित ने बताया कि उसकी मां को अधरंग है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता उसके साथ एक साल से दुराचार करता आ रहा था। जब उसने विरोध किया तो पिता ने मां को तंग करने की धमकी दी।

इसके अलावा थाना अजीतवाल पुलिस ने महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में भरपूर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर कश्मीर कौर ने बताया कि पीड़ित महिला दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें