फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाराज हूं, लेकिन किरण खेर के साथ हूं'

Wed, 19 Mar 2014 08:00 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद रंजना शाही ने किरण खेर को अपना समर्थन दे दिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस करके रंजना शाही ने घोषणा की कि वे पार्टी के साथ बनी रहेंगी और किरण खेर को पूरा सहयोग देंगी।
विज्ञापन


बता दें कि जब से बीजेपी ने चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट से अभिनेत्री किरण खेर को चुनाव मैदान में उतारा गया है, हर कोई उनका विरोध कर रहा है।

दूसरी तरफ कुछ नेता उन्हें समर्थन भी कर रहे हैं, लेकिन नाराजगी जताते हुए। पूर्व पार्षद रंजना शाही ने भी किरण खेर को अपना समर्थन तो दिया है, साथ ही नाराजगी भी जताई है।

रंजना कहती हैं कि वे पिछले 25 सालो से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। जब वे 15 साल की थीं, तब से बीजेपी के साथ हैं और पार्टी के विकास के लिए काम कर रही हैं। वे कहती हैं कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई, वह उन्होंने शिद्दत से निभाई है। शहर से बाहर भी उन्होंने कई रैलियों और जनसभाओं में शिरकत करके पार्टी का प्रचार किया है, फिर भी पार्टी ने उनकी अहमियत नहीं जानी।
विज्ञापन


रंजना कहती हैं कि वे पढ़ी लिखी, यंग और हर पहलू से योग्य उम्मीदवार हैं, बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि जब चुनाव उम्मीदवारी के नामांकन मांगे गए, तब उन्होंने भी अपना नाम भेजा था। पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर विचार करने की बात भी कही थी।

आम आदमी पार्टी की तरफ से जब गुल पनाग को टिकट दिया गया, तब भी पार्टी ने उन्हें चुनाव टिकट दिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। रंजना कहती हैं कि वे इस बात से थोड़ी नाराज जरूर हैं, लेकिन वे पार्टी के साथ हैं और हमेशा बनी रहेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें