फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस पर कांग्रेस अध्यक्ष बहल के सामने बवाल

Wed, 29 Jan 2014 08:52 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा के लिए कांग्रेस सीट से आवेदन करने वालों से 10 हजार रुपये फार्म के साथ मांगने पर एक आवेदक की चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल से काफी बहस हुई।
विज्ञापन


ये आवेदक थे पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के रिटा. सीनियर एसिस्टेंट केवल राम।

केवल राम भी चंडीगढ़ की लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और अपना आवेदन देने आए थे, लेकिन फार्म के साथ जब बीबी बहल ने उन्हें 10 हजार रुपये देने को कहा तो वे कांग्रेस अध्यक्ष से बहस करने लगे। उनका कहना था कि जब पंजाब या हरियाणा में कहीं आवेदन देने वालों से पैसे नहीं मांगे जाते तो वे क्यों दें। अन्य लोगों ने बीच में आकर मामला शांत कराया। बहरहाल, उनका आवेदन जमा कर लिया गया है।

महिला अध्यक्ष को धमकी
जिला कांग्रेस अर्बन वन की महिला अध्यक्ष सुरिंदर कौर बराड़ ने एक महिला कांग्रेस नेता पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। जिनपर आरोप है, वे जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य मीनाक्षी चौधरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें