फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा-पोता-पोती तीनों रामलीला के कलाकार

Sat, 27 Sep 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 54 वर्षों से रामलीला से जुड़े बीपी गौड़ चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के महासचिव हैं। गौड़ के अनुसार पांच वर्ष की उम्र में ही गांव की रामलीला में राम का रोल किया। तभी से रामलीला से जुड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगातार 27 वर्षों तक राम का रोल निभाया। 10 वर्षों तक रामलीला में डायरेक्टर रहे और पिछले 26 वर्षों से गढ़वाल रामलीला एवं सांस्कृतिक मंडल सेक्टर-22 सी में महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही 16 वर्षों से चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा में महासचिव हैं। उन्हें 10 साल तक बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है।

यही नहीं उन्होंने अपनी रामलीला को प्रथम पुरस्कार भी प्रदान करवाया है। परिवार के लोग भी रामलीला में सहयोग करते हैं। बड़े बेटे दीपक गौड़ ने भी 12 वर्षों तक लक्ष्मण का रोल निभाया। दूसरे बेटे विजय गौड़ ने भी राम का रोल किया। छोटे बेटे अजय गौड़ भी राम का रोल निभा रहे हैं। उनका पोता और पोती भी रामलीला में रोल निभा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें