गुरप्रीत इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता था। पुलिस का कहना है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को इस काम के लिए पैसे मुहैया कराये थे। साथ ही उसने हांगकांग में बैठकर जेल ब्रेक की पूरी साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि एक एसएचओ को कथित रूप से रिश्वत देकर आर्म्स एक्ट में उसने पहले जमानत ली और उसके बाद वह हांगकांग भाग गया था।
पंजाब के गैंगस्टरों व आतंकवादियों के बीच की कड़ी है रोमी
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में अलगाववादी आंदोलन के प्रमुख समर्थकों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखकर जर्मनी, ब्रिटेन और कनाडा में जनमत संग्रह प्रचारकों, कट्टरपंथियों, पंजाब में सक्रिय कुछ गैंगस्टरों और आईएसआई के बीच एक कड़ी स्थापित की है। सूत्र बताते हैं कि रोमी की हिरासत सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने 1,200 पन्नों का एक डोजियर तैयार किया है। माना जा रहा है कि रोमी राज्य के गैंगस्टरों और आतंकवादियों के बीच समन्वय का मुख्य व्यक्ति है।
फरार हुए थे छह कैदी
27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी फरार हो गए थे, जिनमें दो आतंकी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे। जेल ब्रेक में फरार खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया था।