फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड में काम करने की तैयारी में था राम रहीम, बिग बॉस से भी आया ऑफर

Wed, 06 Sep 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
बाबा गुरमीत राम रहीम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पांच फिल्मों में मिली कथित सफलता के बाद डेरा प्रमुख आनलाइन गुरुकुल की रिलीज के बाद हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की तैयारी में था। कई विदेशी प्रोड्यूसर कहानी लेकर आए थे, जिस पर काम जारी था।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख ने एक के बाद एक पांच फिल्में की और हर फिल्म कोई न कोई रिकार्ड बनाती। डेरा प्रमुख और हनीप्रीत की जोड़ी ने एक ही फिल्म में अनेक कार्य एक साथ करने के रिकार्ड बनाए। जट्टू इंजीनियर के बाद डेरा प्रमुख का ध्यान आनलाइन गुरुकुल पर था। इसकी रिलीज के बाद हॉलीवुड फिल्मों में कार्य करने की तैयारी थी। इसका खुलासा डेरा प्रमुख ने एक सत्संग में किया था।

डेरा मुखी की फिल्म देखने के लिए मिलते थे उपहार
डेरा प्रमुख की फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए विशेष उपहार की घोषणा की गई थी। जिन्होंने एक फिल्म सौ बार देखी या सौ लोगों को दिखाई उनके लिए अलग पुरस्कार थे। एक-एक व्यक्ति 200 से 300 बार फिल्म देख लेता था। जिस दिन डेरा प्रमुख अपने परिवार के साथ हॉल में फिल्म देखता उस दिन फिल्म की टिकट हजारों रुपये में बिकती थी। रूबरू नाइट में भी टिकट लगता था, जिसका पैसा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फंड में जमा कराया जाता था।
विज्ञापन

इधर केस चल रहा था उधर रिकार्ड बन रहे थे

- फोटो : File Photo
पद्मश्री-द्रोणाचार्य के लिए किया था आवेदन
डेरा प्रमुख ने डेरा की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों का हवाला देते हुए पद्मश्री के लिए आवेदन किया था लेकिन सरकार ने विचार नहीं किया। डेरा के शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों के पापा कोच थे। इसी को आधार बनाकर डेरा प्रमुख की ओर से द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भी आवेदन किया गया था।

इधर केस चल रहा था उधर रिकार्ड बन रहे थे
एक ओर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ कोर्ट में मामलों की सुनवाई चल रही थी तो दूसरी ओर डेरा प्रमुख एक के बाद एक विश्व रिकार्ड बनाने में जुटा था। करीब 90 गिनीज बुक, इंडिया बुक, एशियन रिकार्ड, लिम्का रिकार्ड स्थापित किए थे। इस बीच मानवता की भलाई के कार्यों की संख्या बढ़ाकर 133 कर दी गई।
 
विज्ञापन

डेरा मुखी के छूते ही बढ़ जाती थी कीमत

- फोटो : File Photo
बिग बॉस-9 के लिए मिला था प्रस्ताव
डेरा प्रमुख को बिग बॉस-9 में कार्य करने का प्रस्ताव मिला था। इसका खुलासा एक सत्संग में किया गया था। डेरा प्रमुख ने शर्त रखी थी कि प्रतिदिन दो या तीन घंटे संगत से मिलने के लिए मिलना चाहिए। इसी बात पर बात नहीं बनी।

डेरा मुखी के छूते ही बढ़ जाती थी कीमत
डेरा प्रमुख के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल थी कि अगर डेरा प्रमुख किसी चीज को छू लेता था तो उसके दाम हजारों गुना बढ़ जाते थे। एक बार डेरा प्रमुख ने एक बुलेट बाइक पर बैठकर एक चक्कर लगा दिया। इसके बाद उसके एक भक्त ने चार लाख रुपये में बाइक को खरीद लिया। वह बाइक भक्त ने अपने घर में सजाकर खड़ी की है। किसी प्रकार का नशा करने वाले को बाइक से दूर रखा जाता है।

एक बार एक फ ोटोग्राफर का कैमरा हाथ से छूटकर जमीन पर गया। इत्तेफाक से वह कैमरा डेरा प्रमुख के पैर से टकरा गया। कैमरे की कीमत करीब दस हजार रुपये थी। मौके पर मौजूद टोहाना के एक श्रद्धालु ने कैमरे की कीमत 50 हजार रुपये लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें