फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा राम रहीम का करीबी, खोल सकता है बाबा की असलियत

Sun, 10 Sep 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Ram Rahim
विज्ञापन
राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके चहेतों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। पुलिस ने बाबा के करीबी को गिरफ्तार किया है, जो कई राज से पर्दा हटा सकता है। 
विज्ञापन


25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को फरार कराने की साजिश में शामिल सुरक्षा कर्मी ईएसआई करमजीत सहित पंचकूला के डेरा प्रमुख चमकौर सिंह और दान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश में शामिल ईएसआई के नाम पर एके-47 भी दर्ज है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 25 अगस्त को दंगा भड़काने की साजिश, देशद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

दो को चंडीगढ़ से, एक को पटियाला से दबोचा

Ram rahim
पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि पंचकूला प्रधान चमकौर सिंह और दान सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है जबकि ईएसआई को पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि ईएसआई के नाम पर एक पिस्तौल और एके-47 दर्ज है, लेकिन घटना के बाद 26 अगस्त को उसने एके-47 के बारे में जानकारी दिए बगैर पिस्टल जमा करवाया।

एके-47 के बारे में पटियाला पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे फरार कराने की कोशिश की थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया था।

पंचकूला के डेरा प्रमुख चमकौर सिंह और डेरा प्रमुख की सभी पेशी पर पैरवी के लिए पहुंचने वाले आरोपी दान सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ के दौरान दंगा से जुड़े कई अहम खुलासे होंगे। पुलिस के मुताबिक दंगा भड़काने की साजिश में अभी कई और लोग भी हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

डेरे में प्लास्टिक करेंसी, आर्थिक अपराध कानून का उल्लंघन

राम रहीम - फोटो : social media
सर्च ऑपरेशन के दौरान स्थित डेरा से प्लास्टिक करेंसी की बरामदगी ने साबित कर दिया है कि डेरे में एक समानांतर अर्थव्यवस्था चल रही थी। देश के अंदर जिस तरह अलग-अलग राशि की मुद्राएं वर्षों से प्रचलित थी, जिससे हर साल करोड़ों के राजस्व का भी सरकार को नुकसान हो चुका है।

हरियाणा पुलिस करेंसी से जुड़े तमाम पहलुओं की बारीकी से छानबीन कर रही है और माना जा रहा है कि इसके बाद आर्थिक अपराधों से संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है। सिरसा स्थित डेरे में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने करेंसी की बरामदगी की।

बताया जा रहा है कि वर्षों से डेरा के अंदर यह करेंसी चलाई जा रही थी और डेरे के अंदर होने वाली तमाम उत्पादों की खरीद या आवाजाही के लिए इसी करेंसी का उपयोग किया जाता था। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि करेंसी की बरामदगी के बाद तमाम पहलुओं पर पुलिस छानबीन चल रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैक्स में भी करोड़ों चोरी का अंदेशा
डेरा के अंदर पहुंचने के बाद जहां सरकार के नोट की बजाय करेंसी चलते थे। ऐसे में अंदर में चलने वाले सभी तरह के कारोबार का न तो लेखा जोखा होता था और टैक्स के मद में भी करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें