गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में पिलाए जाने वाले 'जाम-ए-इंसां' को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं, इन्हें निराधार बताते हुए डेरा इसकी असलियत बता रहा है। डेरे की प्रवक्ता ने बताया कि 'जाम-ए-इंसां' की शुरुआत 29 अप्रैल 2007 को राम रहीम द्वारा की गई थी। यह उन्हें लोगों को पिलाया जाता है, जो राष्ट्र, धर्म और समाज की भलाई के लिए 47 नियमों को मानने का प्रण लेगा।
अभी तक करोड़ों लोग इस जाम को पी चुके हैं। डेरे की प्रवक्ता ने बताया कि जाम तैयार करने में जल, दूध एवं शर्बत ए रूह का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लाखों लोगों के सामने खुले में ही तैयार किया जाता है। राम रहीम ही गुरु मंत्रों का जाप करके इसे तैयार करते हैं। इसे पहले राम रहीम स्वयं पीते हैं और उसके बाद नामदान ले चुके प्रेमियों को पिलाया जाता है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा में पिलाया जाने वाला