हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों की पोल खोली। विश्वास गुप्ता ने राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते की कई परतें खोलकर सामने रखीं।
विश्वास गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत राम रहीम की बेटी नहीं है। उनके बीच कुछ और रिश्ता है और यह मुझे धोखे में रखकर बनाया गया। विश्वास गुप्ता ने बताया कि राम रहीम ने गोद लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। उन्होंने बस कहा कि हनीप्रीत मेरी बेटी है। इसे मैंने अपनी मंझली बेटी बनाया है, लेकिन गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की। विश्वास ने कहा कि कानूनन राम रहीम हनीप्रीत को गोद नहीं ले सकता था। बल्कि राम रहीम ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को अपना बेटी बनाकर रखा था।
विश्वास गुप्ता ने बताया कि वह हनीप्रीत को बेटी बताता था, लेकिन रात में अपने साथ कमरे में रखता था। मैंने राम रहीम और हनीप्रीत को न्यूड देखा। आंखों से दोनों को सेक्स करते देखा। मैं डेरे में ही रहता था, फिर भी हनीप्रीत मेरे पास नहीं आती थी। वो हर समय बाबा के साथ ही रहती थी। किसी में भी कुछ भी पूछने की हिम्मत नहीं थी। मैंने विरोध करना चाहा तो राम रहीम ने मुझे धमकाया। मारने की कोशिश भी की। मुझे मानसिक तौर पर परेशान किया गया।
In no way is Honeypreet #RamRahim's daughter, no legal adoption was done. It is all a sham: #Honeypreet's ex husband Vishwas Gupta pic.twitter.com/XgmNzJit8f
— ANI (@ANI) September 22, 2017
बिग बॉस में गलती किए जाने पर सजा दी जाती थी
ram rahim
विश्वास गुप्ता ने बताया कि राम रहीम ने हनीप्रीत को अपने साथ रखने के लिए बिग बॉस जैसा खेल खेला। राम रहीम ने अपने परिवार के सदस्यों समेत मुझे और हनीप्रीत को 28 दिन के लिए गुफा में रखा। परिवार जनों को बताया कि बच्चे विदेश घूमने के लिए गए हैं और सुरक्षा कारणों के चलते नहीं बता सकते कि वे कहां किस देश गए हैं। विश्वास गुप्ता ने बताया कि 28 दिन तक गुफा में हमनें बिग बॉस की तरह टास्क किए।
विश्वास गुप्ता ने बताया कि गुफा में 28 दिन तक सभी को राम रहीम खुद मॉनीटर करता था। गलती किए जाने पर सजा भी दी जाती थी। सजा ये थी कि 10 मिनट बाबा का सिमरन करना था, वो भी एक कमरे में जाकर। विश्वास ने बताया कि यह ऐलाना होते ही हनीप्रीत गलतियों पर गलतियां करने लगी। फिर ऐसा हुआ कि हनीप्रीत हर वक्त कमरे में ही रहने लगी, क्योंकि एक के बाद दूसरी गलती करने पर सिमरन करने का टाइम डबल होता जाता था।
विश्वास ने बताया कि इस तरह गलतियां करते करते हनीप्रीत सारा दिन कमरे में रहती। वह टास्क के लिए ही बाहर आती थी, गलती करती और फिर अंदर चली जाती। एक दिन मैंनें ध्यान दिया कि जिस कमरे में हम सिमरन करते थे, उसमें एक दरवाजा था जो राम रहीम के कमरे में जाता था। मुझे शक हुआ और लगा कि हनीप्रीत सिमरन करने के बहाने बाबा के कमरे में आती जाती है।
मुझे डेरे का काम सौंपकर हनीप्रीत के साथ ऐश करता था बाबा
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
विश्वास गुप्ता ने बताया कि राम रहीम ने हनीप्रीत को बेटी बनाया, लेकिन बर्ताव बीवी जैसा करता था। शादी के बाद हर हफ्ते हनीप्रीत और मुझे गुफा में बुलाया जाता था। हनीप्रीत गुफा में जाती थी जबकि मुझे बाहर बिठाया जाता था। विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसे डेरे का काम सौंप कर राम रहीम हनीप्रीत के साथ ऐश करता था। विरोध करने पर मुझे मारने की धमकी दी गई। मुझे टॉर्चर किया गया।
विश्वास गुप्ता ने कहा कि मैं राम रहीम का जमाई नहीं, बल्कि किराए का टट्टू था। मेरा मुंह चुप करवाने के लिए मुझे सारी सुविधाएं दे दी गई। उनका मकसद था कि दिखावे में, सुविधाएं और पॉवर पाकर चुप हो जाएगा, लेकिन मेरे दिमाग से वो सब नहीं निकला। विश्वास ने बताया कि एक बार जब हम राम रहीम के साथ जा रहे थे, तो पहले हनीप्रीत मेरी गाड़ी में थी। बाद में वो जाकर राम रहीम की गाड़ी में बैठ गई।
विश्वास ने बताया कि राम रहीम ने खुद हनीप्रीत को अपनी गाड़ी में बिठाया। विश्वास ने कहा कि गुरमीत राम रहीम अपने साथ हथियारों से भरा एक बड़ा बॉक्स रखता था। राम रहीम जिस कार में सफर करता था उसके आदमी हथियारों का बॉक्स उसमें लेकर चलते थे। राम रहीम की डेरे और उससे जुड़े लोगों में पूरी दहशत होती थी। राम रहीम के कहे बिना डेरे में एक पत्ता नहीं हिलता था।