फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले संत सीचेवाल, अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना चलाने की मांग

Fri, 31 Mar 2023 06:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)

सार

पंजाब से बंगाल जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन तीर्थयात्रियों के लिए पटना साहिब जाने की बेहद पसंदीदा और लोकप्रिय ट्रेन है लेकिन यह ट्रेन केवल दो दिन ही चलती है। श्रद्धालुओं को टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में इस ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग संगत लंबे समय से कर रही है। 
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते संत बलबीर सिंह सीचेवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य व पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने हावड़ा से तख्त श्री हरमंदिर साहिब (पटना साहिब) तक चलने वाली दो दिवसीय ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग की। संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संक्षिप्त मुलाकात के दौरान संत सीचेवाल ने कहा कि वे बीते दिनों तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे थे, जहां प्रबंधन समिति ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपा था। इसमें उन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए श्री पटना साहिब से रोजाना अकाल तख्त एक्सप्रेस चलाने और नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करने की मांग की थी।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान संत सीचेवाल ने रेल मंत्री से नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की भी मांग उठाई। संत सीचेवाल ने कहा कि रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे पटना साहिब के तीर्थयात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर विचार करेंगे और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

संत सीचेवाल ने कहा कि तख्त साहिब की यात्रा के दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने उन्हें यह मांग पत्र सौंपा था। यह धार्मिक स्थान खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरुगोबिंद सिंह का जन्म स्थान है। दुनिया भर से सभी धर्मों की लाखों की संख्या संगत यहां प्रतिदिन माथा टेकने और गुरुघर आशीर्वाद लेने आती हैं। पंजाब से बंगाल जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन तीर्थयात्रियों के लिए पटना साहिब जाने की बेहद पसंदीदा और लोकप्रिय ट्रेन है लेकिन यह ट्रेन केवल दो दिन ही चलती है। श्रद्धालुओं को टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में इस ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग संगत लंबे समय से कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें