फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: 1992 बैच के IAS राजीव वर्मा चंडीगढ़ प्रशासक के नए सलाहकार नियुक्त, लेंगे धर्मपाल की जगह

Mon, 29 Jan 2024 09:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार का कार्यकाल तीन साल का होता है। वर्मा से पहले धर्मपाल इस पद पर तैनात थे। धर्मपाल को कोरोना काल में नियुक्त किया गया था। सलाहकार पद पर एजीएमयूटी (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एंड यूनियन टेरेटेरी) कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है।
विज्ञापन
राजीव वर्मा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन महीने के अंतराल के बाद चंडीगढ़ को सोमवार को नया सलाहकार मिल गया है। एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को चंडीगढ़ में प्रशासक के नए सलाहकार के तौर पर नियुक्ति मिली है। 
विज्ञापन


सोमवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई। शहर के पूर्व एडवाइजर धर्मपाल 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से यह शीर्ष पद खाली चल रहा था। इस दौरान यूटी के गृह सचिव नितिन कुमार यादव सलाहकार का प्रभार देख रहे थे।
विज्ञापन

शहर के नए प्रशासक राजीव वर्मा मूलत: उत्तर प्रदेश जिले से संबंध रखते हैं और इससे पहले पुड्डूचेरी में बतौर मुख्य सचिव नियुक्त थे। वह कंप्यूटर साइंस में एमटेक हैं और उन्होंने स्नातक यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की से की है। 

2022 में पुड्डूचेरी में नियुक्ति से पहले राजीव वर्मा नई दिल्ली में प्रधान सचिव और वित्तायुक्त के पद पर रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने 2013 से 2017 तक रक्षा विभाग में बतौर संयुक्त सचिव और 2012 से 2013 तक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और परिवहन सचिव के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह गोवा में संयुक्त सचिव खेल एवं स्वाथ्य और सचिव उर्जा भी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें