फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मानेसर जमीन अधिग्रहण मामले में ईडी ने पूर्व सीएम हुड्डा से सात घंटे की पूछताछ, दूसरी बार बुलाया गया

Mon, 29 Jan 2024 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

12 दिन में दूसरी बार ईडी ने दिल्ली में पूछताछ की है। हुड्डा बोले कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मानेसर जमीन अधिग्रहण में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए ईडी ने सोमवार को हरियाणा के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से करीब सात घंटे पूछताछ की। 12 दिन के भीतर ईडी ने दूसरी बार हुड्डा से पूछताछ की है।

विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने 17 जनवरी को इसी मामले में उनसे करीब सात घंटे पूछताछ की थी। हुड्डा दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंच गए थे। वह शाम करीब छह बजे ईडी के आफिस से बाहर निकले हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर 2004-2007 के दौरान मानेसर में भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं का आरोप है। हुड्डा पर आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन के सौदे किए गए थे।

विज्ञापन

जमीन मालिकों और किसानों ने इस मामले में करीब 1500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। किसानों का आरोप था कि जमीन अधिग्रहण का डर दिखाकर उनकी 400 एकड़
जमीन औने-पौने दाम में खरीद ली गई थी। अधिग्रहण के नोटिस में 25 लाख रुपये प्रति एकड़ रेट तय हुआ था, जबकि मार्केट रेट चार करोड़ रुपये था।

इस मामले में सीबीआई ने हुड्डा समेत 34 लोगों को आरोपी बनाया हुआ है। इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी इस मामले में चार्जशीट भी दायर कर चुकी है। वहीं, हुड्डा ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि ईडी जब भी उन्हें बुलाएगी वह जाएंगे। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें