फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: उधर टोक्यो में आज बॉक्सर अमित पंघाल का मैच, इधर घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने में जुटा परिवार

Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

देश के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल शनिवार यानि आज टोक्यो ओलंपिक में अपना पहला मैच खेलेंगे। इससे पहले हरियाणा के रोहतक जिले के मायना गांव में अमित पंघाल के घर में बारिश का पानी घुस गया। परिवार के लोग बारिश का पानी निकालने में जुटे हैं। शनिवार को घर के बाहर अमित का मैच देखने की तैयारी थी लेकिन बारिश ने परिवार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब घर के अंदर ही एलईडी लगाकर मैच देखना पड़ेगा। 
विज्ञापन
मुक्केबाज अमित पंघाल के घर में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व का नंबर एक बॉक्सर अमित पंघाल जहां शनिवार सुबह टोक्यो ओलंपिक में पहला मैच खेलेगा, दूसरी तरफ उसके परिवार के लोग हरियाणा के रोहतक के मायना गांव में रातभर बारिश का पानी निकालने में जुटे रहे। क्योंकि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के चाचा राजनारायण पंघाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को आई तेज बारिश के दौरान मायना गांव में जगह-जगह घरों में गलियों का दूषित पानी घुस गया। इसमें अमित का घर भी है। परिजनों को सामान इधर से उधर रखना पड़ा। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अमित पंघाल का मैच है। 

परिवार मैच देखने के लिए तैयारियों में जुटा था लेकिन बारिश के चलते गलियों का पानी घर में घुसने से तैयारी पूरी नहीं हो सकी। शासन व प्रशासन को गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, अमित के भाई अजय पंघाल ने बताया कि बारिश के चलते मैच देखने के लिए एलईडी घर के अंदर ही लगाएंगे।  

बारिश के चलते अमित के घर में पानी घुसने की सूचना मिली है, जिसके लिए तहसीलदार और बीडीपीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था करवाएं। पिछले दिनों गांव में एक गली बनवाई गई थी। यहां कुछ एरिया निचला है, जिसके कारण जलभराव होता है।  - राकेश कुमार, एसडीएम

 

विशेष प्रावधान के तहत बॉक्सर अमित पंघाल के घर के बाहर गली का निर्माण करवाया गया था। बारिश के दौरान जल निकासी की जो समस्या आई है, उसका इंतजाम कर दिया गया है। - राजपाल चहल, बीडीपीओ रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें