- जीटी बेल्ट के जिलों में धान की रोपाई करने वाले किसानों को फायदा
- पश्चिमी हरियाणा के जिलों में बाजरा आदि की बुआई शुरू होगी
- पारा 40 डिग्री से नीचे आने पर आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली
आगे ऐसा रहेगा मौसम
25 जून - बारिश, गरज, अंधड़ के साथ बौछार, बिजली गिरने की आशंका
26 जून - आंशिक बादल, गरज के साथ बौछार, तेज हवाएं
27 जून - आंशिक बादल
किसानों को सलाह
हरियाणा में जून माह के अंत तक मानसून पहुंच जाता है। इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए हिसार कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि 26 जून के बाद मौसम साफ होने पर ग्वार और बाजरे की बिजाई करें।
कहां कितनी बरसात
चरखीदादरी - 40 एमएम
भिवानी - 6 एमएम
लोहारू - 7 एमएम
दिन का पारा 3 से 7 डिग्री गिरा
भले ही पूरे प्रदेश में बारिश नहीं हुई हो लेकिन बादल छाने और तेज हवा चलने से दिन के तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सोमवार सुबह ही बादल छा गए। इससे लोगों को सूरज की तपन का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन उमस बढ़ गई। शाम को तेज हवाएं चलने से राहत मिली। नारनौल में सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 38.4 और करनाल में 33.2 डिग्री रहा।