फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने मूसा पहुंचे राहुल गांधी, पिता को गले लगा बंधाया ढांढस

Tue, 07 Jun 2022 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद उन्होंने मानसा से चुनाव भी लड़ा लेकिन वे हार गए थे। आम आदमी पार्टी ने उनकी सुरक्षा घटा दी थी जिसके एक दिन बाद ही उनकी हत्या हो गई थी। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता को गले लगाते राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूस्सेवाला कत्ल मामले में परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह केंद्र सरकार पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच का दबाव डालेंगे। आशा है कि केंद्र सरकार इसकी जांच करवाकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी। राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से दुख बांटा और कहा कि सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस की आन व शान थे। 

विज्ञापन


मूसेवाला पर कांग्रेस पार्टी को फख्र था। ऐसे नौजवान नेता का जाना पार्टी के लिए सबसे बड़ा घाटा है। उन्होंने कहा कि संगीत की दुनिया में मूसेवाला ने छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाया। राहुल गांधी ने परिवार के साथ भावुक बातें कीं और कहा कि जब वह कांग्रेस पार्टी में आए तो उन्हें बड़ी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि परमात्मा की मर्जी के आगे किसी का जोर नहीं चलता लेकिन हमें दुख है कि मूसेवाला छोटी उम्र में दुनिया से चले गए। 

उन्होंने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को गले लगाकर भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी मूस्सेवाला के परिवार के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ी है और हर तरह की जांच में वह डटकर साथ देंगे। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के फोटो पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। उनके साथ कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, विरोधी गुट के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री ओपी सोनी, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, जिला परिषद के चेयरमैन विक्रम सिंह मोफर, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह माइकल गागोवाल और नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मनदीप गोरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन नहीं लड़ेगी कातिलों का केस
वहीं मानसा जिला बार एसोसिएशन ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का केस न लड़ने का एलान किया है। हालांकि मूसेवाला का केस बार एसोसिएशन निशुल्क लड़ेगी। एडवोकेट बिमलजीत सिंह, सर्वजीत सिंह वालिया, रनदीप शर्मा, ललित अरोड़ा, सतिंदरपाल सिंह मित्तल, जगतार सिंह और गुरदास सिंह मान का पैनल गठित किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी मूसेवाला के परिवार के साथ दुख प्रगट करने गांव मूसा पहुंचे। मूसेवाला के घर सांत्वना देने नेताओं का पहुंचना जारी है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें