फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, पटियाला में 20 मिनट तक भटकता रहा काफिला

Tue, 07 Jun 2022 08:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

एसएसपी दीपक पारिक ने माना कि राहुल गांधी के काफिले के लिए जो रूट तय था, उससे थोड़े समय के लिए डायवर्ट होकर काफिला शहर के भीतर आ गया था लेकिन पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी और उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ ले जाया गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी का काफिला। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। राहुल गांधी मानसा जिले में स्थित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा मंगलवार को पहुंचे और उनके माता-पिता से मिलकर शोक व्यक्त किया लेकिन इससे पहले गांव मूसा की तरफ जाते वक्त पटियाला में उनका काफिला रास्ता भटक गया। 

विज्ञापन


पटियाला में करीब 20 मिनट तक राहुल गांधी का काफिला सही रूट पर पहुंचने के लिए भटकता रहा। मोहाली की पायलट गाड़ी के पीछे चल रहा काफिला अर्बन एस्टेट बाईपास से संगरूर रोड का रूट लेने की जगह सीधे निकल गया। इसके बाद बड़ी नदी से होते हुए सन्नौरी अड्डा की तरफ काफिला पहुंचा। इसके बाद पटियाला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी अलर्ट हो गई। इस बीच काफिले ने गाड़ियां वापस लेते देवीगढ़ रोड पहुंच सदर्न बाईपास रूट पकड़ कर संगरूर रोड के सही रास्ते का इस्तेमाल किया। 

इस बड़ी चूक से राहुल गांधी के सुरक्षा दस्ते में एक बार तो हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ विमान से पहुंचे और वहां से सड़क के रास्ते मानसा के गांव मूसा के लिए अपने काफिले के साथ रवाना हुए। पटियाला में उनके काफिले के भटकने से उन्हें मूसा पहुंचने में कुछ देरी भी हुई। इस संबंध में एसएसपी दीपक पारिक ने माना कि राहुल गांधी के काफिले के लिए जो रूट तय था, उससे थोड़े समय के लिए डायवर्ट होकर काफिला शहर के भीतर आ गया था लेकिन पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी और उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें