फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: श्री करतारपुर साहिब जाने पर 20 डॉलर फीस खत्म करने की मांग, राघव चड्ढा ने संसद में उठाया मुद्दा

Fri, 09 Dec 2022 08:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राघव चड्ढा ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए हर व्यक्ति वहां जाना चाहता है लेकिन श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पहली समस्या पासपोर्ट की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा। - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को संसद में श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं का मुद्दा उठाया और मांग की है कि श्रद्धालुओं से ली जा रही 20 डॉलर फीस को खत्म किया जाए। चड्ढा ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए हर व्यक्ति वहां जाना चाहता है लेकिन श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पहली समस्या पासपोर्ट की है।

विज्ञापन


पासपोर्ट के बगैर श्री करतारपुर साहिब नहीं जाया जा सकता। उन्होंने पासपोर्ट की शर्त हटाने के लिए भारत सरकार को इस मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को जाने के लिए 20 डॉलर यानी करीब 1600 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। अगर परिवार के पांच सदस्य हर साल जाना चाहें तो उन्हें साल के आठ हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस शुल्क वसूली को बंद किया जाना चाहिए। चड्ढा ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसे सरल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें