फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में फर्जी एंबुलेंस रैकेट मामला, सरगना रिमांड पर

Sat, 02 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई में एंबुलेंस रैकेट: 7 कर्मी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala file
विज्ञापन
पीजीआई के बाहर फर्जी एंबुलेंस रैकेट चलाने के आरोप में पकड़े गए मुख्य आरोपी सतिंदर सिंह सत्ती को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने वीरवार को सत्ती को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट से आरोपी का सात दिनों के रिमांड मांगा गया। लेकिन कोर्ट ने चार दिन के ही रिमांड ऑर्डर जारी किए। मामले में दूसरा आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ फौजी फरार चल रहा है। पुलिस को शक है दूसरा आरोपी सहारनपुर या लुधियाना में छिपा हो सकता है।
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां एक पुलिस टीम भेजी जाएगी। वहीं बचाव पक्ष की तरफ से पेश वकील ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया बल्कि उसने खुद सरेंडर किया था। आरोपी से कोई बरामदगी भी नहीं होनी है। उसकी गिरफ्तारी से लेकर अब तक पुलिस ने क्या किया है। खरड़ तो यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। बचाव पक्ष का कहना है कि मोबाइल और सिम तो पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। ऐसे में रिमांड नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें