फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग : तीन साल में वहीं खड़ी है पीयू, क्षेत्र के संस्थान निकले आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को जारी क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पिछले तीन साल से एक समान स्तर बरकरार रखा है। पीयू को वर्ष 2021, 2022 की तरह 2023 की रैंकिंग में भी 301 से 350 ब्रैकेट के मध्य स्थान मिला है। वहीं, क्षेत्र के अन्य संस्थान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंडुआ को 185, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी-पटियाला को 281 से 290 ब्रैकेट के मध्य, शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन को 271 से 280 के ब्रैकेट के मध्य स्थान मिला है।
विज्ञापन

पीयू में अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों की संख्या शून्य, पड़ोसी संस्थान बेहतर
पंजाब यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों की संख्या शून्य है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या भी अन्य क्षेत्रीय संस्थानों के मुकाबले कम है। भारत में पहले स्थान पर रहने वाले आईआईटी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों का अनुपात 9.8 प्रतिशत, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंडुआ में 62.1, शूलिनी यूनिवर्सिटी में 24.3, थापर इंस्टीट्यूट में 13.9 है।
आईआईटी मुंबई को पीएचडी के साथ फैकल्टी में मिले पूरे अंक
आईआईटी मुंबई 40 स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहा है। इसे एकेडमिक रिपुटेशन में 83.1, एंप्लायर रिपुटेशन में 97.1, प्रति फैकल्टी पेपर में 83.4, पीएचडी के साथ फैकल्टी में 100, अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क में 80.3 और अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों के लिए 9.8 स्कोर मिला है।
विज्ञापन

पीयू ने अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क में किया बेहतर
पीयू को एकडेमिक रिपुटेशन में 14.6, एंप्लायर रिपुटेशन में 10.8, शिक्षक-छात्र अनुपात में 11.3, प्रति फैकल्टी पेपर में 29.9, प्रति पेपर साइटेशन में 30, अंतरराष्ट्रीय छात्र में 4.9, पीएचडी के साथ फैकल्टी स्टाफ में 16, अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क में 34.1 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में पीयू की ये रही है रैंकिंग
- वर्ष : क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग
- 2014 : 171-180
- 2015 : 201- 250
- 2016 : 251-300
- 2018 : 301-350
- 2019 : 291-300
- 2020 : 291-300
- 2021 : 301- 350
- 2022 : 301- 350
- 2023 : 301-350
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें