फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: गायक निर्वैर सिंह की ऑस्ट्रेलिया में मौत, सड़क हादसे में गई जान

Thu, 01 Sep 2022 10:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब)

सार

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मेलबर्न में तीन गाड़ियां आपस में टकराने से हादसा हुआ है। निर्वैर समाजसेवी व भाजपा नेता दर्शन सिंह शिवजोत के भांजे थे। उनके पिता पुलिस में इंस्पेक्टर थे और आतंकवाद के दौर में हुए हमले में वह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
पंजाबी गायक निर्वैर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। मशहूर पंजाबी गायक निर्वैर सिंह का निधन हो गया है। वह कुराली के वार्ड नंबर-7 मास्टर कॉलोनी के निवासी थे। उनकी मौत की खबर सुन इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 31 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया में हुए सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल इस मामले में निर्वैर सिंह के परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। निर्वैर सिंह अपना कॅरिअर संवारने करीब 25 साल पहले मां के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। उनका ‘माई टर्न’ एलबम का गाना ‘तेरे बिना’ काफी चर्चित हुआ था। उनके दो बच्चे हैं।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मेलबर्न में तीन गाड़ियां आपस में टकराने से हादसा हुआ है। निर्वैर समाजसेवी व भाजपा नेता दर्शन सिंह शिवजोत के भांजे थे। उनके पिता पुलिस में इंस्पेक्टर थे और आतंकवाद के दौर में हुए हमले में वह शहीद हो गए थे। वह तीन भाई और एक बहन थे। वह बड़े भाई से छोटे थे। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस, परिजनों और दोस्तों को सदमा पहुंचा है। 
विज्ञापन


पंजाबी गायक गगन कोकरी ने निर्वैर सिंह की मौत पर दुख जताकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने अभी-अभी इस दुखद खबर के बारे में सुना है। हम दोनों ने साथ में टैक्सी चलाई थी। गाना भी साथ ही गाया था। फिर तुम बिजी हो गए। तुम्हारा सॉन्ग ‘तेरे बिना’ आज तक का सबसे शानदार गाना था। आप बहुत अच्छे इंसान थे। मैं आपको कभी नहीं भूल सकता हूं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें