फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरबाणी से शुरू हुईं और आज ये बन गई गायिका

Fri, 13 Dec 2013 10:29 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आपको नई और सुरीली आवाज सुनाई देगी। यह आवाज है इश्मीत नरूला की।
विज्ञापन


यू टयूब पर उनकी मीठी आवाज के अब तक कुल दो लाख नब्बे हजार लोग दीवाने हो चुके हैं और यह ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

इश्मीत नरूला की डेब्यू एलबम सकीरियां वीरवार को लांच की गई। क्या आप जानते हैं कि इश्मीत दिल्ली की रहने वाली हैं।

कुछ समय पहले वह कैलफोर्निया (यूएस) में शिफ्ट हो गईं। उन्होंने सिर्फ चार साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था और उनकी शुरुआत घर पर गुरबाणी-कीर्तन से हुई थी।

इश्मीत ने मैडम अजीत कौर जी से राग विद्या ली और बाद में पंजाबी फोक और क्लासिकल म्यूजिक कसूर पटियाला घराना के उस्ताद अबदुल अज़ीज़ खान साहब से सीखा।

कुछ वक्त पहले तक वह दिल्ली के रितेश मिश्रा से सीख रही थीं। इश्मीत ने 2009 में यूएस में हुए ‘सारेगामापा’ में हिस्सा लिख और फाइनल राउंड में गुरु सुरेश वाडकर और आदेश श्रीवास्तव ने उनकी काफी सराहना की।
विज्ञापन


उनकी एलबम सकीरियां के टाइटिल ट्रैक में राहत फतेह अली खान और उनकी खुद की आवाज है। इस एलबम को प्रोड्यूस किया है स्पीड रिकॉर्ड्स के दिनेश औलख और सतविंदर सिंह सोनू ने।
विज्ञापन


इस एलबम में कुल आठ गाने हैं जिनमें न सिर्फ इंडिया बल्कि यूएसए, यूके और पाकिस्तान के आर्टिस्ट्स का भी योगदान है। एल्बम का एक गाना ‘तेरे नाल’ इश्मीत ने लिखा है। स्कॉटलैंड (यूके) के रहने वाले रणबीर सिंह जगतपुरी ने ‘फरारी’ गाने के बोल लिखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें