फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कनाडा में बजा पंजाबी का डंका, देश की चार शीर्ष मातृभाषाओं में शामिल हुई पंजाबी भाषा

Thu, 27 Oct 2022 10:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कनाडा सरकार ने हाल ही में प्रवासी नागरिकों और जातीय-सांस्कृतिक विविधता को लेकर सर्वेक्षण किया है। इसमें 2021 की जनगणना में 450 से अधिक मातृभाषाओं की सूचना दी गई है। सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक 69.4 फीसदी अप्रवासी कनाडा में अपनी मातृभाषा के रूप में अंग्रेजी या फ्रेंच नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन
कनाडा एयरपोर्ट पर लगा पंजाब का बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबियों की बहुलता वाले देश कनाडा में पंजाब निवासियों का जलवा कायम है। यहां बोली जाने वाली कुल 450 मातृभाषाओं में से पंजाबी शीर्ष चार में शामिल हो गई है। कनाडा सरकार ने 2021 की जनगणना के आधार पर किए गए एक सर्वेक्षण के आधार पर ये आंकड़े जारी किए हैं।

विज्ञापन


कनाडा सरकार ने हाल ही में प्रवासी नागरिकों और जातीय-सांस्कृतिक विविधता को लेकर सर्वेक्षण किया है। इसमें 2021 की जनगणना में 450 से अधिक मातृभाषाओं की सूचना दी गई है। सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक 69.4 फीसदी अप्रवासी कनाडा में अपनी मातृभाषा के रूप में अंग्रेजी या फ्रेंच नहीं बोलते हैं। अधिकांश अप्रवासी जो कनाडा की आधिकारिक भाषा का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उनमें अरबी 10.3 फीसदी, तागालोग 8.4, मंदारिन 7.9 और पंजाबी 6.5 फीसदी शामिल हैं। हालांकि इस सर्वेक्षण में हर चार नए अप्रवासियों में से एक ने अपनी पहली भाषा के रूप में अंग्रेजी बोलने की बात कही है। ये अप्रवासी अधिकतर भारत, फिलीपींस या संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं।

अपनी मूल भाषा के रूप में फ्रेंच बोलने वाले अप्रवासी हाल के अप्रवासियों का 6.5 फीसदी हिस्सा हैं। 30 फीसदी से अधिक केवल फ्रांस से हैं। इसके बाद कैमरून 11.5 फीसदी, कोटे डी आइवर 8.4, अल्जीरिया 5.8 और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से 5.7 फीसदी लोग शामिल हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक हाल के अधिकांश अप्रवासी या तो अंग्रेजी या फ्रेंच में बातचीत कर सकते हैं, जबकि अधिकांश नए अप्रवासी अपनी पहली भाषा के रूप में अंग्रेजी या फ्रेंच नहीं बोलते हैं। हाल ही में कनाडा गए 1.3 मिलियन से अधिक अप्रवासियों में से 92.7 फीसदी ने अंग्रेजी या फ्रेंच में बातचीत करने में सक्षम होने की सूचना दी है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कनाडा में हर पांच में से एक प्रवासी भारत से है, जिनमें पंजाबियों का बहुमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें