अखाड़े को बचाने की गुहार के साथ महिला पहलवानों ने सलमान खान को लिखा पत्र
- फोटो : फाइल फोटो
महिला पहलवानों ने 'सुल्तान' भाई सलमान खान के नाम बेहद मार्मिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अखाड़ा बंद होने से बचाने की गुजारिश की है। मामला पंजाब के मोगा का है। गांव धूड़कोट में बाबा फरीद अखाड़ा बंद होने की कगार पर है। यह पंजाब का एकमात्र महिला अखाड़ा है।
इस अखाड़े में 80 महिला पहलवान हैं। इनमें से 30 पहलवान नेशनल गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वहीं, कुछ पहलवान राज्य विजेता है। कई पहलवान आमिर खान की दंगल मूवी और सलमान खान की सुल्तान मूवी में भी काम कर चुकी है।
पहलवानों ने पत्र में लिखा कि उनका अखाड़ा आर्थिक अभाव के चलते यह बंद होने वाला है। कुछ पुराने पहलवान और एनआरआई मदद कर देते थे, पर वो उम्मीद भी टूट चुकी है। सरकार ने कोच हरभजन सिंह भज्जी को भी वापिस बुला लिया है।
तैयारी के लिए जो सुविधाएं और संसाधन मिले हैं, उन्हें भी वापिस मंगवाया जा रहा है। सभी ओर से निराश होकर हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि अखाड़े को बंद होने से बचा लिजिए।