फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बरसात ने दी लोगों को गर्मी से राहत, जालंधर में मौसम हुआ सुहाना

Fri, 21 Aug 2020 01:30 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद सुहावने मौसम का दौर अगले दिन गुरुवार को भी बरकरार रहा। गुरुवार की शुरुआत आसमान में छाए बादल और हवाओं के साथ हुई। पिछले कई दिनों से जालंधर का अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर 27 डिग्री रह गया। मौसम सुहाना होने की वजह से लोग पार्कों में सैर करते दिखाई दिए और बच्चे भी मौसम का लुफ्त उठाते नजर आए।

विज्ञापन


दिन में बारिश शहर के कई इलाकों में हुई। वहीं कई इलाके में बूंद तक नहीं गिरी। कुछ इलाकों में बारिश हुई और उसके कुछ समय बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। बारिश के साथ इस सप्ताह की शुरुआत से कहर बरपा रही उमस से लोगों को राहत मिला।

बठिंडा में 29.8 एमएम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत 
देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी रही। बारिश के साथ शहर के प्रमुख स्थानों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर में 29.8 एमएम बारिश हुई। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अधिकारी राज कुमार ने बताया कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 23.4 और अधिकतम 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे दौरान और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश दौरान लोगों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना 
सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के कारण लोगों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मिनी सचिवालय में काम के दिनों लगने वाली लोगों की भीड़ गुरुवार को दिखाई नहीं दी। वहीं बारिश के बाद शहर के पावर हाउस रोड, डिप्टी कमिश्नर की रिहायश के समीप, परसराम नगर में डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें