फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब में कोल्ड-डे का अलर्ट, इन 16 जिलों में पड़ेगा घना कोहरा... और बढ़ेगी ठिठुरन

Fri, 29 Dec 2023 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के अधिकांश हिस्से में घना कोहरा पड़ रहा है। गुरुवार को अमृतसर में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला में 10, लुधियाना में 20 और आदमपुर, बठिंडा, पठानकोट व हलवारा में 50 मीटर से भी कम दृश्यता दर्ज की गई। नवांशहर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे की मार के बीच पंजाब में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को कोल्ड-डे रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक कोल्ड-डे उस स्थिति में होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाता है और अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जाती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहद घने कोहरे वाले जिलों में कोल्ड-डे रहेगा। इन जिलों में घने कोहरे की चादर के कारण सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पाती हैं जिससे कोहरे का प्रभाव कम नहीं हो पाता है और ठिठुरन बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के 16 जिलों अमृतसर, तरनातरन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर व पटियाला में बेहद घने कोहरे की मार रहेगी।

विज्ञापन

 

अमृतसर में शून्य तो पटियाला में मात्र 10 मीटर रही दृश्यता

उधर, गुरुवार को बेहद घने कोहरे के कारण अमृतसर में शून्य, पटियाला में मात्र 10 मीटर, लुधियाना में 20 और आदमपुर, बठिंडा, पठानकोट व हलवारा में 50 मीटर से भी कम दृश्यता दर्ज की गई। गुरुवार को सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर का रहा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। 

न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। एसबीएस नगर के अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, लुधियाना का 10.3, पटियाला का 9.0, पठानकोट का 9.0, बठिंडा का 9.0, फरीदकोट का 9.5, गुरदासपुर का 6.5, जालंधर का 9.5 व मोगा का 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन


नए साल की शुरुआत भी कोहरे से होगी

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पंजाब के अधिकांश स्थानों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा। वहीं 30 व 31 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक जनवरी 2024 के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत इन तीन दिनों के दौरान पंजाब में कईं जगहों पर घने कोहरा पड़ने की संभावना है। विभाग ने अगले चार दिनों में लोगों को सावधानी के साथ वाहन चलाने की सलाह दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें