पंजाब वॉरियर्स ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई दबंग की टीम को 3-1 से हरा दिया। यह उसकी दूसरी जीत है। हॉकी इंडिया लीग का यह मुकाबला सेक्टर-42 स्थित स्टेडियम में खेला गया।
मैच के पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में पंजाब वॉरियर्स के अरमान कुरैशी ने टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मुंबई दबंग संभल भी नहीं पाई थी कि पंजाब को 21वें मिनट में पेनेल्टी कार्नर मिला। इसको किस्ट्रोफर ने गोल में तब्दील कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं।
इस तरह हाफ टाइम तक पंजाब वॉरियर्स 3-0 से आगे रही। मैच के तीसरे क्वार्टर में खेल के 39वें मिनट में मुंबई दबंग को पेनेल्टी कार्नर मिला। इसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदल कर पंजाब की टीम की बढ़त को कम करते हुए स्कोर 3-1 किया। मैच के अंतिम चौथे क्वार्टर में दोनाें टीमों की ओर अटैकिंग हॉकी देखने को मिली।
दोनों टीमों को कई मौके मिले जिसे वह गोल में तब्दील नहीं कर सके। पंजाब वॉरियर्स के गोलकीपर सिलमोनस ट्रिस्टेन को मैन ऑफ द मैच के रूप में 50 हजार का पुरस्कार मिला।