फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: विजिलेंस के सामने पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पेश, ब्यूरो ने आठ घंटे में पूछे 50 सवाल

Fri, 21 Apr 2023 08:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही विजिलेंस ब्यूरो एक्शन मोड पर है। अब तक कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों से पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं कई को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार को पहली बार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से विजिलेंस ब्यूरो ने करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की। विजिलेंस ने उनसे 50 सवाल पूछे और संपत्ति का ब्योरा भी मांगा। विजिलेंस ने उन्हें एक प्रोफार्मा भी दिया है। इसे भरकर विजिलेंस को सौंपना होगा। विजिलेंस ने अब उन्हें पांच मई को दोबारा तलब किया है। पूछताछ के बाद बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना कॉल जैसे हालातों में बडे़ अच्छे से काम किया था। हालांकि कई बार नई सरकार को पसंद नहीं आता है। वहीं उन्होंने कहा कि विजिलेंस के अफसरों ने अच्छे माहौल में पूछताछ की।

विज्ञापन


विजिलेंस ने बलबीर सिंह सिद्धू को सुबह 10 बजे मोहाली स्थित मुख्यायल में बुलाया था। सिद्धू तय समय पर विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पहुंच गए थे। इस दौरान करीबी लोग व माहिरों की टीम साथ थी। इस मामले में गठित सीनियर अधिकारियों की टीम ने उनसे पूछताछ की। सिद्धू ने कहा कि हमने सभी सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। प्रॉपर्टी का सारा रिकॉर्ड मौजूद है।

विज्ञापन

संपत्ति, कारोबार और निवेश से जुड़े पूछे सवाल
सूत्रों के मुताबिक बलबीर सिंह सिद्धू के मंत्री रहते बनाई गई संपत्ति की जांच विजिलेंस करेगी। मोहाली व रोपड़ जिले में खरीदी संपत्ति व परिजनों के नाम पर खरीदी कारों की जांच चल रही है। इसके अलावा विजिलेंस उनके भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू द्वारा मोहाली की एक नामी कंपनी में खरीदी गई जमीन की भी जांच कर रही है। यह जमीन करीब 70 एकड़ बताई जा रही है। इसके अलावा फतेह कोविड किट से जुड़े सवाल भी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से पूछे गए। उनसे निवेश से जुड़ी पूछताछ भी की गई।

अब तक कई नेताओं पर एक्शन
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही विजिलेंस ब्यूरो एक्शन मोड पर है। अब तक कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों से पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं कई को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां व भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ भी एक्शन हो चुका है। वहीं कांग्रेस नेता भरत इंद्र सिंह चहल, अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई के खिलाफ जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें