कोरोना के चलते लोगों के दिमाग में तमाम सवाल आ रहे हैं। इसके चलते लोगों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने हेल्प डेस्क बनाई है जो फोन के जरिये परामर्श देंगे। मनोविज्ञानी नंबरों पर मौजूद रहेंगे। पूरे विश्व में कोरोना का प्रकोप है। मौजूदा हालात में दिनभर कोरोना को लेकर ही चर्चा हो रही है। इससे तमाम लोगों के दिमाग पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
बच्चों को भी इससे परेशानी हो सकती है। साथ ही कुछ हुई भी हैं। स्कूलों की ओर से भी इसके लिए गाइडलाइन जारी की जा रही है। पीयू ने एक अच्छी पहल की है। मनोविज्ञान विभाग ने इसके लिए हेल्प डेस्क तैयार की है। टेलीफोनिक परामर्श इसके जरिये दिया जाएगा।
इन नंबरों पर फोन कर लें परामर्श
- सुबह दस से शाम चार बजे तक : 9501434061
- सुबह 11 से शाम पांच बजे तक : 7973446894
- सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक : 9814211641
- शाम चार बजे से रात सात बजे तक : 8567060000
पहल को पीयू के शिक्षकों ने सराहा
विभाग की यह पहल पीयू के शिक्षकों को पता लगी तो उन्होंने इसे सराहा है। साथ ही अन्य तरीके भी परामर्श के निकालने के लिए कहा है। इस समय दिमाग का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। साथ ही सकारात्मक सोच भी आवश्यकता है।