पंजाब सरकार ने रविवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इन तबादलों से संबंधित फाइल सुबह क्लीयर की। अरुण सेखड़ी को एमडी शुगरफेड, रामबीर को ईटीसी, उपकार सिंह को एडीसी फतेहगढ़ साहिब, घनश्याम थोरी को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम लुधियाना, कंवलप्रीत बराड़ को सीए गलाडा, श्रुति सिंह को विशेष सचिव वित्त, गुरनीत कौर को विशेष सचिव सहकारिता, धर्मपाल गुप्ता को निदेशक तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, दीप्ती उप्पल को एडीसी कपूरथला, हरप्रीत सिंह को एसडीएम रायकोट, सैयद सहरीश असगर को एसडीएम गुरदासपुर और शौकत अहमद को एसडीएम नकोदर तैनात किया गया है।
वहीं विशेष सारंगल को एसडीएम मलोट, रिचा को एसडीएम लुधियाना पश्चिम, अमनदीप कौर को संयुक्त सचिव परसोनल, अनुपम कलेर को एसीए जडा, बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को एसडीएम राजपुरा, पुनीत गोयल को अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क, शेना अग्रवाल को एडीसी डी अमृतसर, सन्यम अग्रवाल को एडीसी गुरदासपुर, कुलवंत सिंह को एडीसी डी मुक्तसर, सुरभि मलिक को एडीसी डी रोपड़, अमरजीत को एसडीएम आनंदपुर साहिब व नंगल, विनीत कुमार को एडीसी डी फिरोजपुर और गुरपाल सिंह चाहल को एसडीएम पटियाला व एमडी पीआरटीसी के रूप में नियुक्ति दी गई है।
इसी प्रकार एसके जैन को एडीसी खन्ना, अजय सूद कोक एसीए गलाडा, परमजीत सिंह को संयुक्त आयुक्त नगर निगम अमृतसर, अरविंद कुमार को एसडीएम अमलोह, संजय पोपली को संयुक्त सचिव सोशल सिक्योरिटी और अमृत सिंह को एससी बठिंडा तैनात किया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव अनिरुद्ध तिवारी के अवकाश के दौरान करण अवतार सिंह उद्योग विभाग का अतिरक्त प्रभार संभालेंगे। वहीं अनिरुद्ध तिवारी की ही जगह डीके तिवारी सीईओ पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।