फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Tourism Summit: वंडरला ग्रुप ने मोहाली में दिखाई दिलचस्पी, 500 करोड़ निवेश की तैयारी

Sun, 10 Sep 2023 10:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

समिट में आने वाले प्रत्येक मेहमान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पंजाब के सरसों के साग, गुड़ वाली चाय से लेकर विभिन्न जिलों के लोकल पकवान व व्यंजन उन्हें परोसे जाएंगे। संस्थान में गाइड तैनात किए जाएंगे, जो उन्हें अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी में इलाके की खूबियां बताएंगे।
विज्ञापन
मोहाली स्थित चप्पड़चिड़ी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले पहले पंजाब टूरिज्म समिट एवं ट्रेवल मार्ट की जहां मेजबानी मोहाली कर रहा है, वहीं, नामी वंडरला ग्रुप ने मोहाली में ही प्रोजेक्ट स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई है। ग्रुप इलाके में 500 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में है। वह इलाके में थीम पार्क व वाटर स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट स्थापित करना चाहता है। इसके अलावा क्लब महिंद्रा भी उचित जगह की तलाश में है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाएगा। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि सरकार निवेशक फ्रेंडली है। अच्छी नीतियां बनाई गईं हैं। उन्हें इस प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलेगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार पठानकोट, होशियारपुर, रोपड़ और मोहाली को इको टूरिज्म व वाटर स्पोर्ट्स व एंडवेंचर स्पोर्ट्स के रूप में विकसित कर रही है। इस इलाके को उचित तरीके से बसाने के लिए जमीन की निशानदेही कर दी गई है। इन सभी इलाकों से सरकार को काफी अधिक उम्मीदें हैं, क्योंकि मोहाली ट्राइसिटी का हिस्सा है और इंटरनेशनल एयरपोर्ट शहर में स्थापित है। ऐसे में सैलानी आसानी से आ-जा सकते हैं। इसके अलावा होशियारपुर और पठानकोट में आवाजाही आसान है। 

रेलवे का बढि़या विस्तार है, एयरपोर्ट भी नजदीक है। संचार के अन्य साधन भी हैं। वहीं, पड़ोसी राज्य भी इनके साथ लगते है। यहां निवेश करने से काफी फायदा होगा। याद रहे कि वंडरला ग्रुप काफी प्रसिद्ध है। दक्षिणी भारत में इनके कई प्रोजेक्ट स्थापित हैं। इस प्रोजेक्ट के आने से राज्य के कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सचिव पहुंचीं मोहाली, तैयारियों का लिया जायजा

पहले टूरिज्म समिट और ट्रेवल मार्ट की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग की प्रमुख सचिव राखी गुप्ता भंडारी मोहाली पहुंचीं। एमिटी यूनिवर्सिटी में तैयारियों का जायजा लेने के बाद उन्होंने सिविल और पुलिस अधिकारियों से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के पर्यटन को विश्व के नक्शे पर लाने के मकसद से यह समिट करवाया जा रहा है और हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि यह प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा हो। 

उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन की अथाह संभावनाएं हैं। कुदरत ने हमें खूबसूरत नदियां, पहाड़ और मैदान दिए हैं, जो हर एक को अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक पर्यटन फला-फूला है, अब हमारा लक्ष्य पंजाब की कुदरती सुंदरता वाले स्थानों को लोगों के सामने पेश करने का है।

पंजाबी व्यंजन परोसे जाएंगे मेहमानों को

इस समिट में आने वाले प्रत्येक मेहमान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पंजाब के सरसों के साग, गुड़ वाली चाय से लेकर विभिन्न जिलों के लोकल पकवान व व्यंजन उन्हें परोसे जाएंगे। संस्थान में गाइड तैनात किए जाएंगे, जो उन्हें अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी में इलाके की खूबियां बताएंगे। सरकार की कोशिश है कि जो एक बार यहां आए। वह दोबार घूमने के लिए पहुंचे। इसके अलावा गीत संगीत का भी प्रोग्राम रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें