वह आठ से 12 सितंबर तक चंडीगढ़ में रुकने वाले थे। 11 सितंबर को उन्होंने सभी समन्वयकों को चंडीगढ़ रिपोर्ट में सौंपने के लिए बुला लिया था। अब उन्होंने सभी समन्वयकों को दिल्ली बुला लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को भी आना था। उन्होंने भी अपना दौरा रद्द कर दिया है।
रिपोर्ट सौंपने के बाद होगी चर्चा: उदयभान
कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि सभी समन्वयक तय समय में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। समन्यवकों को जिलाध्यक्ष के लिए तीन नाम सौंपने हैं। रिपोर्ट सौंपने के बाद उस पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों की घोषणा से पहले सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत भी होगी। हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि जिलाध्यक्षों के फाइनल नाम की सूची कब तक आएगी।
जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा किसी चुनौती से कम नहीं
जिन पदों पर नौ सालों में कोई फैसला नहीं हो सका, उन नामों पर सहमति बना पाना इतना आसान नहीं होगा। ऐसे में जिला अध्यक्षों की घोषणा किसी चुनौती से कम नहीं होगी। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि यदि सबकुछ ठीक नहीं रहा तो आखिर में आलाकमान में इस पर कोई फैसला लेगा। दरअसल, एक गुट इस मसले को लेकर हाईकमान से मिल चुका है। वहीं, हरियाणा प्रभारी बाबरिया पर जल्द से जल्द संगठन निर्माण का दबाव है। उन्हें अगले दो महीने में हरियाणा में मजबूत संगठन तैयार करना है।