फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: एसआईटी के सामने पेश होंगे पूर्व सीएम बादल, आप में शामिल हो सकते हैं कुंवर विजय प्रताप, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Sun, 20 Jun 2021 06:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को समन भेजा था। समन के मुताबिक उन्हें 16 जून को मोहाली में एसआईटी के सामने पेश होना था लेकिन खराब सेहत का हवाला देकर पूर्व सीएम ने टीम के आगे पेश होने में असमर्थता जताई थी। हालांकि उन्होंने घर में टीम को आने का विकल्प दिया था। अब टीम 22 जून को पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से उनके आवास पर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत अभी से गर्म होने लगी है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचेंगे। अटकलें हैं कि पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उधर, कोटकपूरा गोलीकांड मामले में नई एसआईटी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से 22 जून को पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


अस्वस्थ्य होने बावजूद बादल ने एसआईटी के सामने पेश होने को कहा है। बता दें कि इस मामले की जांच पहले पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप की नेतृत्व वाली एसआईटी कर रही थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विधायकों के बेटों को नौकरी देकर घिर गए हैं। विपक्ष के अलावा अपनी ही पार्टी के नेताओं ने हमला बोलना शुरू कर दिया है। जालंधर में एक जेई की शिकायत न लिखने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थाने की बिजली काट दी।  यहां पढ़ें पांच बड़ी खबरें...

सोमवार को अमृतसर पहुंचे केजरीवाल

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बेअदबी गोलीकांड में जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सोमवार को अमृतसर पहुंच रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


एसआईटी के सामने पेश होंगे प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बाद भी वह कोटकपूरा गोलीकांड मामले में मंगलवार को एसआईटी के सामने पेश होंगे। चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में वह मामले से जुड़े एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अपनों के निशाने पर पंजाब सरकार

दो कांग्रेस विधायकों के बेटों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फैसला उनके लिए ही मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। विपक्ष के कड़े विरोध के बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समेत पार्टी के कई नेता खुलकर इसके विरोध में आ गए हैं।  यहां पढ़ें पूरी खबर...

जालंधर में थाने की बिजली काटी

पंजाब के जालंधर में जेई का ऑटो चालक से झगड़ा हो गया। जब थाने में शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट मांगी। इससे भड़के बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और थाने की बिजली काट दी। बिजली कर्मचारियों पर पुलिस के साथ हाथापाई करने का भी आरोप है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

फादर्स डे: इन बेटों ने पिता को समर्पित की सफलता

पंजाब के दो बेटों ने सपनों को उड़ान देकर अपनी कामयाबी को फादर्स डे पर अपने पिता को समर्पित किया है। इनमें पठानकोट के प्रीतइंदर पाल सिंह बाठ और अमृतसर के सहज शर्मा शनिवार को भारतीय वायु सेना में अधिकारी के तौर पर शामिल हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें